Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हल्द्वानी बाईपास में बने गौला पुल के टूटने से यातायात भी प्रभावित हुआ

हल्द्वानी बाईपास में बने गौला पुल के टूटने से यातायात भी प्रभावित हुआ

By on October 19, 2021 0 310 Views

हल्द्वानी।  2 दिन से हो रही लगातर भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हल्द्वानी बाईपास में बने गौला पुल के टूटने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा कई रेलगाड़ियां भी निरस्त की गई हैं। जबकि जगह जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है। इधर गौला नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

प्रदेश भर में मार्गो की स्थिति अनुकूल न होने के चलते पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार स्थानीय एवं आगन्तुक जनता को एलर्ट करते हुए सूचित किया गया है कि अति आवश्यक होने पर ही यात्रा पर निकले।

रविवार की प्रात: से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कुमाऊं में कहर बरपा रखा है। तीनो रास्ते बंद होने के कारण नैनीताल का शेष दुनिया से संपर्क कटने के साथ ही रुद्रपुर काठगोदाम हाईवे पर बना गौलापुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण इस मार्ग से यातायात बंद कर दिया गया है। अब कुमाऊ को जाने वाले लोगों को हल्द्वानी शहर के बीच से जाना पड़ेगा।

बारिश के चलते हल्द्वानी व लाल कुआं समेत अन्य रेलवे स्टेशनों में पानी भर जाने से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को निरस्त किया है। हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में कई ट्रैनों का कैंसिलेशन और कई ट्रेनें को किया गया शार्टटर्मिनेट। सूचना के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मुख्य स्टेशनों पर जारी किया गया है हेल्पलाइन नंबर।काठगोदाम.9368702980 हल्द्वानी.9368702979 रुद्रपुर.9368702984
लाल कुआं.9368702978