October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड के 93 फीसदी लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, तीन जिलों मे शत प्रतिशत लोगों के लगी पहली डोज़, देखिये आंकड़े

उत्तराखंड के 93 फीसदी लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, तीन जिलों मे शत प्रतिशत लोगों के लगी पहली डोज़, देखिये आंकड़े

By on September 20, 2021 0 337 Views

देहरादून: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र हथियार है। यही वजह है कि राज्य सरकार पर सभी नागरिकों को जल्द से जल्द कोरोनारोधी टीका (वैक्सीन) लगाने के प्रयास कर रही है। इस कड़ी में अच्छी खबर यह है कि प्रदेश में 93 फीसद से अधिक नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, चमोली व बागेश्वर में सभी व्यक्तियों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।इन तीन जिलों में सरकार ने जितनी आबादी को वैक्सीन के सौ फीसद लक्ष्य में शामिल किया था, उससे भी अधिक व्यक्तियों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। देश के औसत की बात करें तो अभी पहली डोज 63.7 फीसद व्यक्तियों को लगी है। उत्तराखंड में यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से 29.6 फीसद अधिक है। दूसरी डोज में राष्ट्रीय औसत 21.4 फीसद है, जबकि उत्तराखंड में यह ग्राफ भी काफी अधिक 35.1 फीसद पहुंच चुका है। राज्य सरकार ने दिसंबर माह तक सभी व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से रफ्तार कुछ कम है, मगर आने वाले समय में इसके बढऩे की पूरी उम्मीद है।

वैक्सीन की डोज की स्थिति

पहली डोज

जिला, व्यक्ति, प्रगति (फीसद में)

बागेश्वर, 180813, 105

रुद्रप्रयाग, 167292, 101.9

चमोली, 266290, 101.1

देहरादून, 1411443, 98.8

उत्तरकाशी, 228366, 97.2

पौड़ी, 416524, 96.7

पिथौरागढ़, 303511, 94.4

अल्मोड़ा, 366704, 93.8

चंपावत, 175904, 92.1

नैनीताल, 692017, 91.1

टिहरी, 365069, 90.6

हरिद्वार, 1404169, 89.4

ऊधमसिंहनगर, 1232425, 88.1