October 24, 2026
Breaking News

उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

By on July 20, 2025 0 202 Views

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद से ही आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 23 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।