September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • आप कार्यकर्ताओं ने किया विद्युत विभाग का घेराव, ज्ञापन के माध्यम से की सुंदरखाल को कनेक्शन देने की मांग।

आप कार्यकर्ताओं ने किया विद्युत विभाग का घेराव, ज्ञापन के माध्यम से की सुंदरखाल को कनेक्शन देने की मांग।

By on December 18, 2021 0 256 Views

रामनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के ईई का घेराव करते हुए वन ग्राम सुंदरखाल में विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की। पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष शिशुपाल रावत ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद अब 21 साल उत्तराखंड बनने के बाद भी वन ग्रामो को मूलभूत सुविधाओं से किया गया है। इसलिए सुंदरखाल क्षेत्रवासियों को लेकर अधिशासी अभियंता का घेराव कर उन्हें ज्ञापन देने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 21 दिसम्बर सुंदरखाल में विद्युतीकरण नही किया तो मजबूरन उन्हें 22 दिसम्बर को खुद विद्युत पोलो पर चढ़कर ग्रामीणों को कनेक्शन देने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें यदि मुकदमे भी झेलने पड़े तो यह भी स्वीकार है। वन गॉवो की समस्याओं के निदान के लिए उनका सँघर्ष चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी जारी रहेगा। अधिशाषी अभियंता विवेक कांडपाल ने कहा कि यह मामला शासन स्तर पर लंबित है आपकी भावनाओं को शासन तक पहुच दिया जाएगा। इस दौरान इंद्र लाल दिनेश चंद्र नवीन नैथानी , चंपा देवी , बबीता ,सोनी देवी ,वीरेंद्र कुमार,लीला देवी, देवकी देवी सहित मौजूद रहे।