September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 29 मार्च से शुरू होगा उत्तराखंड मे पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र…

29 मार्च से शुरू होगा उत्तराखंड मे पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र…

By on March 25, 2022 0 239 Views

देहरादून: उत्तराखंड में नई सरकार के गठन के साथ ही 29 मार्च से पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है. ये सत्र तीन दिन चलेगा. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा. इससे पहले गुरुवार को पूर्व सीएम भुवनचंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी का विधानसभा स्पीकर बनना लगभग तय हो गया है. वो प्रदेश की पहली महिला विधानसभा स्पीकर होंगी।

29 मार्च से शुरू होगा पहला सत्र

ऋतु खंडूरी ने सचिव कार्यालय में नवनिर्वाचित विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है. इस मौके पर उनके साथ पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के तमाम सदस्य भी मौजूद थे. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है, ऐसे में ऋतु खंडूरी का निर्विरोध स्पीकर बनना तय हो गया है. वो उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी. 26 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष का विधिवत निर्वाचन होगा. उत्तराखंड में बीजेपी के पास दो तिहाई बहुमत है ऐसे में उनके निर्वाचन में कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद 29 मार्च से उत्तराखंड की नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू होगा.