
राजस्थान मे गरजे धामी : कहा – पहले कुछ लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनती थी, अब अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा लाभ: Video
कोटा: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का संकल्प बना लिया है। कोटा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा राजस्थान में 5 साल से विकास का पहिया रुक गया है। उसे आगे बढ़ाने के लिए आमजन डबल इंजन की सरकार बनाएगा।और राजस्थान तेजी से भारत के विकास में योगदान देगा।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा राजस्थान सनातन हिंदू संस्कृति के विरोध का सबसे अग्रणी राज्य बन गया है।यहां दशहरा, रामनवमी सहित अन्य हिंदू पर्व पर पाबंदी लगा दी जाती है। शिवलिंग को कटर लगाकर काटा जाता है। यह हम सब देख रहे हैं।
पुष्कर धामी ने कहा पहले के समय जो योजनाएं बनती थी। वह कुछ लोगों को ध्यान में रखकर बनती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो योजनाएं बनी है जिनकी गरीबों को वास्तव में आवश्यकता है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जिनकी जरूरत है। पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता सीधे तौर पर लाभान्वित हो रही है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर
मोदी की प्राथमिकता में हमेशा राजस्थान रहा है लेकिन 5 सालों से राजस्थान की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिलने वाली धनराशि खर्च नहीं करना चाहती। राजस्थान के लोगों फायदा नहीं देना जाना चाहती। इसका उदाहरण जल जीवन मिशन है। जल जीवन मिशन की हजार करोड़ की राशि आज तक खर्च नहीं की। राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में पहले स्थान पर है। सड़कों की हालत खस्ता है। कई जगह गड्ढे हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है।
सनातन के अपमान करने की होड़
उन्होंने कहा घमंडिया गठबंधन में हिंदू सनातन संस्कृति के बारे में अपशब्द कहने की होड़ लगी हुई है। कौन ज्यादा नीचता पर जा सकता है। उदय स्टालिन की सनातन पर टिप्पणी घमंडिया गठबंधन के चरित्र को बताता है। गठबंधन के शामिल सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित बड़े-बड़े नेता इस बारे में कोई बयान नहीं देते, सभी चुप बैठे हैं।
पीएम मोदी ने जो कहा वो किया
पीएम मोदी ने जो कहा वह किया है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दी। अयोध्या में भव्य भगवान राम का मंदिर बन रहा है तीन तलाक का मामला हो, चाहे में महिला आरक्षण की बात हो। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता में रहे है। प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। भारत की अध्यक्षता में अबतक की सबसे सफल जी 20 की बैठक हुई।
विपक्ष को भारत शब्द से चिढ़ क्यों?
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी उनके गठबंधन के लोग लगातार देश को विनाश की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। मोदी जी सनातन की बात करते हैं।जबकि वो लोग हमेशा सनातन विरोध की बात करते हैं। अच्छी बात है गठबंधन का नाम I N D I A रख लिया। लेकिन भारत शब्द से चिढ क्यो है? वंदे मातरम कहने में क्या आपत्ति है? देश के सनातन से जुड़ी चीजों से घमंडिया गठबंधन के लोग विरोध करते हैं। मोदी का विरोध करते-करते देश के विरोध पर उतारू हो जाते हैं। आज घमंडिया गठबंधन भानुमती का कुनबा भी इसी बात पर उतारू है।
गुटबाजी व संगठन पर बोले
पुष्कर धामी ने कहा पार्टी ने सबके अपने-अपने कार्यक्रम तय किए हुए हैं। अभी परिवर्तन यात्राएं चल रही है। परिवर्तन यात्रा के बाद भी बहुत सारे कार्यक्रम व यात्राएं होंगे। हमारा व्यापक संगठन है। सबकी मंशा एक ही है। बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। गुटबाजी जैसी बात नहीं है सब लोग मिलकर एक ही धारा में बह रहे है। छोटी बातें है आपस मे मिल बैठ कर सुलझा लेंगे।
पायलट के बयान पर पलटवार
सचिन पायलट के बयान ‘भाजपा में केंद्र के लीडर्स को प्रदेश के नेताओं पर विश्वास नहीं’ पर उन्होंने कहा कि हम सब पार्टी के कार्यकर्ता है। मुख्यमंत्री, मंत्री बाद में है। हमारी पार्टी की परिपाटी है कि प्रदेश में कहीं भी चुनाव होता है तो कार्यकर्ता एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाते हैं छोटे-छोटे बूथ व पन्ना प्रमुखों से बात करते हैं। ये बीजेपी में ही होता है। ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं। सभी भूमिका तय होगी। वसुंधरा राजे से फोन पर बात हुई थी उनका पहले से तय कार्यक्रम था।