September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • CUCET EXAM : किशोर उपाध्याय की उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह से अपील, कहा बच्चों का भविष्य बचाने के लिए ढूंढे उचित समाधान

CUCET EXAM : किशोर उपाध्याय की उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह से अपील, कहा बच्चों का भविष्य बचाने के लिए ढूंढे उचित समाधान

By on July 20, 2022 0 228 Views

देहरादून: CUCET की परीक्षा में गड़बड़ी के आलोक में विधायक किशोर उपाध्याय ने उच्च शिक्षा मन्त्री धन सिंह रावत से वार्ता कर नौनिहालों का भविष्य बचाने का आग्रह किया है। उपाध्याय ने मन्त्री से आग्रह किया है कि CUCET के 16 जुलाई, 2022 को आयोजित परीक्षा में Server down होने से होनहारों का भविष्य ख़तरे में पड़ गया है। अच्छी यूनिवर्सिटी के लिए प्रयासरत नौनिहालों के स्वप्न धूल-धूसरित होने की सम्भावना है। कई होनहार डिप्रेशन के शिकार हो गये हैं। उपाध्याय ने इन बच्चों के भविष्य की सुरक्षा हेतु मन्त्री से अविलम्ब उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।