September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By on September 12, 2026 0 12 Views

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
वहीं, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।