November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में SDRF के साथ होमगार्ड भी संभालेंगे मोर्चा, महिला जवानों को भी किया जाएगा नियुक्त

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में SDRF के साथ होमगार्ड भी संभालेंगे मोर्चा, महिला जवानों को भी किया जाएगा नियुक्त

By on April 25, 2025 0 257 Views

देहरादून: एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। चारधाम यात्रा के दौरान एसडीआरएफ के साथ होमगार्ड भी मोर्चा संभालेंगे।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा के दौरान आवासीय, भोजन व्यवस्था, उपकरणों की स्थिति आदि के बारे में जानकारी लेते हुए रिस्पांस टाइम को काम करने को कहा। राज्य स्तरीय मॉकड्रिल में सभी टीमों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।

यात्रा के दौरान मार्गों में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की महिला जवानों को भी नियुक्त किया जाएगा। जिससे यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। एसडीआरएफ की पोस्टों में जनशक्ति बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित होम गार्ड्स भी नियुक्त किए जाएंगे।