October 24, 2026
Breaking News

वीर शहीदों की स्मृति में कैडेटों ने पौधरोपण किया।

By on July 23, 2022 0 203 Views

रामनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की 79 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी इकाई ने महाविद्यालय परिसर में वीर शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया।इससे पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादतों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुये राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा को सर्वोपरि कहा।प्रभारी प्राचार्य डॉ.सुमन कुमार ने प्रकृति संरक्षण एवं राष्ट्रोत्थान में युवाओं की भूमिका निर्धारित करते हुए अपने देश की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने की आशा व्यक्त की।उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव एवं राष्ट्रीय एकता व अनुशासन के लिए प्रेरित किया।वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.पी.सी.पालीवाल ने सभी कैडेटों को औषधीय वनस्पतियों एवं उनके गुणों को विस्तार से बताया।उन्होंने कासनी,कालमेघ और तुलसी जैसे पौधों को घरों में भी उगाने के लिए कहा। एनसीसी प्रभारी डॉ.डी.एन. जोशी के नेतृत्व में कैडेटों ने बॉटनिकल गार्डन में पौधरोपण किया।उन्होंने गार्डन में लगे सभी पौधों की निराई गुड़ाई कर उनमें जैविक खाद व पानी देकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर सीनियर अन्डर ऑफिसर हर्षित बिष्ट,रितिका रावत,समृद्धि रावत, वंश चौहान,आरती,ईशा नेगी,अजय सिंह,कार्तिक जोशी,भूपेन्द्र कुमार, विशाल कुमार,कुनाल पाण्डे,प्रदीप सिंह,सूरज सिंह बिष्ट आदि का विशेष सहयोग रहा।