- Home
- उत्तराखण्ड
- वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।
वन कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।
कालाढूंगी।वन कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली गलौच करने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया ( वन उपनिरीक्षक )लक्ष्मण सिंह जीना पुत्र मदन सिहं निवासी महौला बरहैनी रेन्ज कालाढूगी नैनीताल ने थाने में तहरीर देकर जोगेन्द्र सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी हरिपुरा हरसान बाजपुर , मलकीत सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी बीरपुरी बाजपुर , सूरज सिहं पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी थापा नंगला बाजपुर , प्रकाश पुत्र भजन सिंह निवासी हरसान बाजपुर व दो अन्य व्यक्ति ने बहरैनी प्लोट न0 – 02 मोटर साइकिलो पर सागौन के गिल्टे काटकर चोरी कर ले जाना तथा वन विभाग के कर्मारीयो द्वारा रोकने का प्रयास पर अपनी मोटर साइकिल व चोरी की गयी सागौन की लकडी के गिल्टे गिराकर छोडकर भाग गए तथा दो मोटर साइकिलो पर 5-6 व्यक्ति उपरोक्त द्वारा वन विभाग के कर्माचारीयो के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुऐ मारपीट कर के तमंन्चा कनपटी पर रखकर डराकर सरकारी कार्य में बाधा डालकर अपनी मोटर साईकिलो को छुडा कर ले भागे सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 147/ 148/ 323/ 353/ 379/ 504/ 506 भादवि व 26 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

