September 11, 2026
Breaking News

रामनगर में आयोजित हुआ सर्व धर्म एकता महासम्मेलन

By on December 20, 2021 0 335 Views

रामनगर।कोसी रोड स्थित पायते वाली रामलीला प्रांगण में रविवार को अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वाधान में सर्व धर्म एकता महा सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मौजूद ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज का यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा उन्होंने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया तो वही कार्यक्रम के आयोजक हुआ ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद भट्ट ने कहा कि आज तक सभी राजनीतिक पार्टियों ने उत्तराखंड की जनता को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है आज के सम्मेलन के माध्यम से सभी जाति धर्म के लोगों को एकजुट कर एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में रामनगर से उनके द्वारा बहुजन समाज पार्टी से रामनगर विधानसभा से दावेदारी की गई है और इस सम्मेलन के माध्यम से आज जो लोग उपस्थित हुए हैं उससे यह संदेश है कि अब खास तौर पर रामनगर की जनता जाति धर्म के नाम पर ना बैठ कर सर्वधर्म समभाव के नारे को बुलंद करेगी।इस दौरान फ़िल्म डायरेक्टर माहिर खान टीवी कलाकार अलीका नायर जादूगर अंकुर एडवोकेट राजेश शर्मा राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी सुनीता कपूर डॉक्टर सलीम कुलदीप शर्मा हज्जन रेशमा विनोद अनजान असलम क़ादरी पूरन नैनवाल सत्यप्रकाश शर्मा मोहम्मद शाहिद शबाना सैफी आदि मौजूद रहे।