October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नगरपालिका की रेन बसेरा टीम ने बचायी विक्षिप्त की जान

नगरपालिका की रेन बसेरा टीम ने बचायी विक्षिप्त की जान

By on December 20, 2021 0 293 Views

रामनगर। नगर पालिका की रेन बसेरा टीम ने ठंड में नहर किनारे पड़े हुये एक मानसिक विक्षिप्त को संयुक्त चिकिसालय में भर्ती कराकर उसकी जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। जिलाधिकारी व पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम के निर्देश पर पालिका की टीम ईओ भरत त्रिपाठी व सहायक स्वास्थ निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रात्रि में खुले हुये में सोने वाले लोगो को पालिका की कार से रेन बसेरे में ले जाकर उन्हें सुलाये जाने व पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर अलाव जलाये जाने का काम बखूबी अंजाम दे रही है। शनिवार की रात पालिका की टीम ने शामिल ईओ भरत त्रिपाठी, सहायक स्वास्थ निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, वाहन चालक फरीद अहमद, पालिककर्मी सलीम अहमद, बॉबी कुमार ने एक मानसिक विक्षिप्त को कोसी बैराज रोड स्थित नहर के किनारे से रेस्क्यू किया और संयुक्त चिकिसालय ले जाकर उसका उपचार कराकर भर्ती कराया।रविवार की सुबह उसकी खून की जांचे व ईसीजी कराई गई। समय से उपचार मिलने के कारण मानसिक विक्षिप्त की जान बच सकी। पालिका की इस टीम की लोगों ने सराहना की गई।