October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पति ने हार्ट के इलाज के लिए पैसे लिए थे उधार, पति को छोड़, पत्नी अस्पताल से लेकर हुई फरार

पति ने हार्ट के इलाज के लिए पैसे लिए थे उधार, पति को छोड़, पत्नी अस्पताल से लेकर हुई फरार

By on September 16, 2023 0 682 Views

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पति के हृदय में वाल डलवाने के लिए एकत्रित की गई लाखों की धनराशि को पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने हड़प लिया। साथ ही घर पर उसकी मां के पास रखे चार लाख रुपये के आभूषण लेकर पत्नी समेत ससुरालीजन फरार हो गए। उपचार के बाद घर आने पर पति ने पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव नगला नैनसुख निवासी ओमवीर की शादी सात साल पहले बलुंदशहर निवासी प्रीती के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बच्चियां हर्सी (5) एवं पूर्वी (3) हैं। ओमवीर के सीने में कुछ दिनों पहले ही अचानक दर्द उठा था। चिकित्सक ने उसे हृदय में वाल डलवाने के लिए बोला था। उस दौरान उसके पास रुपये का इंतजाम नहीं था। जिसके चलते पीड़ित ने अपने पिता से 2.10 लाख रुपये एवं फिरोजाबाद बघेल कालोनी निवासी प्रमोद से एक लाख रुपये इलाज के लिए लिए थे।

जानकारी होने पर ससुराल पक्ष से पीड़ित की सास कुसुमा, ससुर जयवीर सिंह एव साला प्रदीप भी शिकोहाबाद आ गए। पत्नी समेत उक्त सभी ससुराल पक्ष के लोग ओमवीर को उपचार के लिए हृदय रोग संस्थान कानपुर ले गए थे। जहां उपचार के दौरान 18 जुलाई को पीड़ित ने सभी रुपये सास एवं साले को दे दिए। रुपये लेने के बाद उक्त सभी लोग पीड़ित को अस्पताल में छोड़कर रुपये लेकर फरार हो गए। जिसके चलते पीड़ित के पिता ने विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर से बात करके विधायक निधि से बमुश्किल पीड़ित का उपचार कराया। जब ओमवीर उपचार करवाकर घर पहुंचा, तो जानकारी हुई कि पत्नी समेत उक्त सभी लोग उसकी मां से घर पर रखे हुए तकरीबन चार लाख रुपये के आभूषण भी अपने साथ ले गए।

पीड़ित के ससुराल पक्ष से जानकारी करने पर उन्होंने पीड़ित से धेवतियों के भविष्य के इंतजाम के लिए सभी रुपये एवं आभूषण ले जाने की बात कहकर फोन रख दिया। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर पत्नी समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।