October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब 6000 रुपये में ही हो जाएगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री !

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब 6000 रुपये में ही हो जाएगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री !

By on June 16, 2022 0 280 Views

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को लेकर यूपीवासियों को राहत की खबर दी है. स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के एक बड़े प्रस्ताव को शासन की तरफ से मंजूरी मिल गई है. अब जो नया नियम लागू होगा, उसके हिसाब से अगर आप अपनी प्रॉपर्टी को किसी फैमिली मेंबर को सौंपना चाहते हैं तो गिफ्ट डीड (दान विलेख) में 6000 रुपये के स्टाम्प पर रजिस्ट्री की सर्विस प्रोवाइड की जाएगी. इसके अलावा, केवल हजार रुपये की प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी.

पहले 2 लाख, अब केवल 6 हजार

आपको बता दें कि अभी तक गिफ्ट डीड के तहत डीएम सर्किल रेट के हिसाब से फीस भरनी पड़ती थी. अगर आप अपनी 25 लाख रुपये की संपत्ति किसी सदस्य के नाम करना चाहते हों, तो कम से कम 2.10 लाख रुपये खर्च करने पड़ते थे. हालांकि, अब ऐसा नहीं है. योगी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए फीस को मात्र 6 हजार रुपये पर फिक्स कर दिया है.

इनको मिलेगी छूट
नए रजिस्ट्री नियम के अनुसार, स्टांप और रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह नोटिफिकेशन जारी होने की डेट से लेकर अभी तक में इस छूट का लाभ मिलेगा. इस योजना में परिवार के सदस्य, यानी मां-बाप, पति-पत्नी, बेटा-बेटी, बहू-दामाद, सगा भाई-बहन और उनके बच्चे शामिल होंगे.