October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • SDM V/S MLA : बीजेपी विधायक का दर्द- बोले एसडीएम करता था अनर्गल बातें हमें बच्चा समझ कर करता था अंडर इस्टीमेट, देखिये वीडियो

SDM V/S MLA : बीजेपी विधायक का दर्द- बोले एसडीएम करता था अनर्गल बातें हमें बच्चा समझ कर करता था अंडर इस्टीमेट, देखिये वीडियो

By on June 1, 2022 0 420 Views

देहरादून: उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा से बीजेपी विधायक दुर्गेश लाल व एसडीएम सुरेंद्र सिंह सैनी के बीच हुए विवाद के बाद शासन ने एसडीएम पर कार्रवाई करते हुए गढ़वाल आयुक्त के कार्यालय में संबद्ध करने का निर्णय लिया लेकिन विवाद अभी भी थमा नहीं है । आज पुरोला विधायक दुर्गेश लाल बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी सभी की जनता के प्रति जवाबदेही होती है लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से पुरोला एसडीएम के द्वारा जो हमारे साथ अभद्रता की गई उसके बाद उन्होंने हमारे ही खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी इससे साफ होता है कि अधिकारी जनता से कैसे पेश आते होगे , साथ ही विधायक ने कहा अभी तो एक छोटी सी कार्यवाई हुई है जब जॉच होगी तो और भी बहुत कुछ सामने आयेगा, हालांकि तत्काल प्रभाव से सरकार के द्वारा संज्ञान लिया गया और एसडीएम को गढ़वाल आयुक्त के मुख्यालय में संबद्ध किया गया है लेकिन अभी भी जांच होगी जांच के बाद में तमाम ऐसे प्रकरण सामने आएंगे जिसे साफ हो जाएगा कि अधिकारियो का जनप्रतिनिधियों से कैसा रवैया है।

वही विधायक ने यह भी कहा कि लंबे समय से जमे ऐसे अधिकारी समझते हैं की एक युवा और नए विधायक होने के नाते इने डरा धमकाकर इन पर दबाव बना लिया जाए ताकि कोई भी जनहित का कार्य करने से बच सकें हालांकि विधायक ने सरकार के इस निर्णय का सम्मान करते हुए कहा की सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया इससे जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों में एक संदेश भी जाएगा ।