October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • युवती की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

युवती की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

By on August 20, 2021 0 287 Views

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील में चनोदा में एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्यकांड के बाद क्षेत्र में सनसनीखेज फैल गई। बताया जा रहा है कि एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर सोमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। कल दोपहर करीब 3 बजे ग्राम चनौदा निवासी अंजलि बोरा (19 वर्ष) पुत्री हरीश सिंह बोरा का घर में लहुलूहान हालत में शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सोमेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है एक अज्ञात व्यक्ति युवती से मिलने रोज उसके घर आया करता था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।