October 30, 2026
Breaking News

By on November 9, 2023 0 515 Views

रामनगर। राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली रामनगर नैनीताल के विद्यार्थियों को सामाजिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था साईं संस्कार फाउंडेशन तथा SLCM ग्रुप कालकाजी नई दिल्ली द्वारा भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की। संस्था द्वारा विद्यालय को आने प्रयोगात्मक उपकरण उपकरण में उपकरणों में ओम का नियम, P N जंक्शन, चल सूक्ष्मदर्शी, मीटर ब्रिज, सोनोमीटर, प्रिज्म, लेंस,सहित अमित भौतिक विज्ञान के उपयोगी प्रयोगात्मक उपकरण प्रदान किए गए हैं। संस्था के साथ विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रमेश बिष्ट के द्वारा प्रयोगात्मक उपकरण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था।
सस्था की ओर से विद्यालय को यह उपकरण सस्था के सह संस्थापक तुषार मदान जी तथा समाजसेवी संदीप सबरवाल जी द्वारा प्रदान किए गए ।उन्होंने कहा कि संसाधन विहीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक समझ बढ़ाने व वैज्ञानिक सोच को जागृत करने में यह उपकरण सहायक सिद्ध होंगे जिससे विद्यार्थी भौतिक विज्ञान जैसे जटिल विषय को आसानी से समझ सकेंगे ।
राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली को भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक उपकरण प्राप्त होने पर सस्था के सह संस्थापक तुषार मदान जी तथा समाजसेवी संदीप सबरवाल जी का विद्यालय के प्रधानाचार्य आसाराम निराला तथा भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रमेश बिष्ट अभिभावक संघ अध्यक्ष प्रकाश सती, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश छिमवाल, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर ललित मोहन छिमवाल , विद्यालय के शिक्षक दिनेश रावत, प्रभात सक्सैना , हेम पांडे, प्रेम कांडपाल , सी बी कन्याल, चंदन सिंह रावत ,चंदन सिंह बिष्ट ,रघुवर चौरसिया, एनसी कांडपाल, रुचि आर्या तथा बबीता आदि के विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद तथा हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के छात्र तथा छात्राओं ने साई फाउंडेशन तथा एसएलसीएम ग्रुप को साधुवाद ज्ञापित किया।