September 15, 2026
Breaking News

रामनगर में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव

By on January 10, 2022 0 258 Views

रामनगर। रामनगर में 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। जिसके बाद क्षेत्र और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की सैम्पलिंग करनी भी शुरू कर दी है।रविवार को नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते दिनों रामनगर के हलदुवा बैरियर और विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों लोगों की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। इसमें क्लब महेंद्रा रिजॉर्ट ढिकुली मन्नु महारानी ढिकुली पिरुमदरा कनिया अस्पताल घास मंडी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बताया कि सभी संक्रमितों को लोगों 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया है।