October 30, 2026
Breaking News

रेंज अधिकारी गौतम को दी विदाई।

By on December 14, 2022 0 279 Views

कालाढूंगी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम का अन्य रेंज में तबादला होने पर रेंज कर्मियों ने उनको विदाई दी, एवं नवनियुक्त रेंज अधिकारी प्रदीप कुमार असगोला का स्वागत किया। गौतम को विदाई देते कई कर्मी भावुक हो गए। इस दौरान निवर्तमान रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने कहा कि वह अपने सभी वन कर्मियों के साथ मिलकर खनन, वन्य जीव और लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटे। उन्हें वन कर्मियों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी जब भी जरूरत पड़ेगी वह हमेशा उनके साथ खड़े दिखेंगे। नवनियुक्त रेंज अधिकारी असगोला ने कहा कि वह सभी कर्मियों के मिलकर कार्य करेंगे। इस दौरान थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, एसआई गगनदीप सिंह, विनोद बुधलाकोटी, दीपक बनौला, सतीश जोशी, जय प्रकाश यादव, लक्षण सिंह जीना, खिलाड़ी राम, दिनेश पंत, दीपक नेगी, हरीश बिनवाल आदि उपस्थित रहे।