October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • घर के सामने पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, पति पत्नी ने क्रिकेट बैट से तोड़ दिया शिक्षिका का हाथ !

घर के सामने पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, पति पत्नी ने क्रिकेट बैट से तोड़ दिया शिक्षिका का हाथ !

By on November 15, 2023 0 575 Views

लातूर; महाराष्ट्र के लातूर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक कपल ने पड़ोस की एक शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। शिक्षिका को पति-पत्नी ने मिलकर क्रिकेट बैट से पीटा है। घटना लातूर शहर के मंत्री नगर की है। यहां रहने वाली शिक्षिका संगीता राजकुमार भोसले जिनकी उम्र 53 साल है, को पड़ोस में ही रहने वाले गोपाल भारतलाल दरक और उनकी पत्नी सपना गोपाल दरक ने घर के सामने पेशाब करने का आरोप लगाते हुए क्रिकेट बैट से पीटा।

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं शिक्षिका

पीड़ित महिला की शिकायत पर शिवाजी नगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मारपीट करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ धारा 324, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपी फरार हैं। मारपीट के बारे में बताते हुए पीड़ित शिक्षिका ने कहा कि मैं 10 तारीख को सुबह 6:00 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक के लिए दरक के घर के सामने से गुजर रही थी। उस वक्त गोपाल दरक और सपना दरक ने मेरा रास्ता रोक कर कहा, हमारे घर के सामने हमेशा ही पेशाब क्यों करती हो? ये बात कहते हुए मुझे क्रिकेट बैट से पीटना शुरू कर दिया।

शिक्षिका के हाथ-पैरों पर बैट चलाते रहे कपल

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान मैंने चिल्लाकर लोगों को बुलाया, लेकिन वहां पर आए लोगों ने सिर्फ देखने का ही काम किया। किसी ने मेरी मदद नहीं की। इस बात का फायदा उठाते हुए वो मुझे लगभग आधे घंटे तक क्रिकेट बैट से मेरे हाथ और पैरों पर पीटते रहें। कुछ समय बाद मेरा बेटा आकर मुझे वहां से अस्पताल में ले गया।

पेशाब करने के आरोप पर क्या बोलीं शिक्षिका?

पेशाब करने के आरोप को लेकर पीड़ित शिक्षिक ने कहा कि मैं एक पढ़ी-लिखी औरत हूं और खुद टीचर हूं। मुझे भी शर्म है कि मैं ऐसा कैसे करूंगी। साथ ही मेरा घर इनके घर से 100 मीटर की दूरी पर है, तो फिर मैं क्यों इनके घर के सामने पेशाब करूंगी। मुझ पर इन्होंने झूठे आरोप लगाकर मारपीट की है, इसलिए इन पर शख्त कार्रवाई हो।