November 20, 2026
Breaking News

जिम कॉर्बेट की पुण्यतिथि मनाई।

By on April 19, 2022 0 355 Views

कालाढूंगी। जिम कॉर्बेट की 67वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कॉर्बेट ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार पांडे, सचिव मोहन पांडे, इंद्र सिंह बिष्ट ने कॉर्बेट की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा कालाढूंगी व छोटी हल्द्वानी में दिए गए योगदान के बारे में भी बताया। इस अवसर पर पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान कैसर सिंह अधिकारी, प्रकाश नैनवाल, सनी कम्बोज, पूरन जोशी, तैयब अंसारी, दीपक शर्मा, गणेश मेहरा, पूरन सिंह बिष्ट, राकेश बेलवाल आदि मौजूद रहे।