October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रेमी को घर बुलाया बताकर रिश्तेदार , पति का कत्ल कर नई नवेली दुल्हन आशिक संग फरार

प्रेमी को घर बुलाया बताकर रिश्तेदार , पति का कत्ल कर नई नवेली दुल्हन आशिक संग फरार

By on June 17, 2022 0 825 Views

छपरा: छपरा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो महीने पहले ही जिस युवक के साथ युवती ने सात फेरे लिये थे, उसे ही प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला और शव को पंखे से लटकाकर युवती फरार हो गई। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज मोहल्ले में हुई। छपरा शहर के अजायब गंज वार्ड नंबर 1 निवासी संतोष दास (29) का विवाह 23 अप्रैल को गोपालगंज के दिघवा दुबौली करतालपुर के सिमरन कुमारी के साथ थावे मंदिर में धूमधाम से हुई थी। शादी के महज दो महीने भी पूरे नहीं हुए कि उसकी हत्या कर दी गई।

मारे गए संतोष दास के भाई ने बताया कि विवाह के बाद पत्नी को मोबाइल पर बात करते हुए देख कई बार शक हुआ था। इसके बाद स्मार्ट फ़ोन के बदले उसे छोटा फोन दिया गया था। मंगलवार को आरोपी ने एक युवक को अपना रिश्तेदार बताकर घर पर बुलाया था। बीती रात पड़ोस में शादी होने के चलते सभी लोग व्यस्त थे। उसी दौरान आरोपी पत्नी ये युवक के साथ मिलकर संतोष की हत्या कर शव को पंखे से टांग दिया।

हत्या के बाद आरोपी पत्नी घर मे बाहर से ताला लगाकर महंगे समान लेकर फरार हो गई। घर से निकलने के दौरान परिजनों द्वारा पूछे जाने पर गर्मी का बहाना बनाया था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के साथ जांच में जुट गई है। परिजनों ने पत्नी सहित अज्ञात प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। थाना प्रभारी मिहिर कुमार का कहना है कि मामले की जांच हो रही है।