October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अटल उत्कृष्ट रा इ का कालाढूंगी के विशेष शिविर के छठे दिवस पर स्वयंसेवियों ने योग एवं विद्यालय के समीप सफाई की।

अटल उत्कृष्ट रा इ का कालाढूंगी के विशेष शिविर के छठे दिवस पर स्वयंसेवियों ने योग एवं विद्यालय के समीप सफाई की।

By on January 18, 2024 0 574 Views

कालाढूंगी।बुधवार को अटल उत्कृष्ट रा इ का कालाढूंगी के विशेष शिविर के छठे दिवस स्वयंसेवियों ने योग किया तत्पश्चात ग्रुप 2 शिविर स्थल रा आ प्र विद्यालय के समीप गुल (नहर) और आस पास की सफाई की। तभी राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक प्रो०(डा०) जगमोहन सिंह नेगी ने शिविर का औचक निरीक्षण किया स्वंसेवियों के साथ जगमोहन सर कार्यक्रम अधिकारी अहमद अकील,प्रवक्ता लाल बहादुर शुक्ल एवम प्रवक्ता मौजी राम ने भोजन का आनंद लिया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि प्रो०जगमोहन सिंह रहे उन्होंने स्वयंसेवियों को कैरियर से संबंधित गाइडेंस किया और स्वयंसेवियों को शिक्षा के क्षेत्र में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया एवम शिविर के अनुशासन ,साफ सफाई ,शिविर में चल रही गतिविधियों की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बौद्धिक सत्र का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अकील अहमद ने किया। प्रवक्ता लाल बहादुर शुक्ल और प्रवक्ता मौजी राम के स्वयंसेवियों को एनएसएस की आज की थीम “रक्तदान महादान ” पर बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा उनके विचार सुने और फिर उन्होंने थीम “रक्तदान महादान ” के बारे में विस्तृत चर्चा की।