October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बायला गाव से चकराता जा रही यूटीलिटी वाहन खाई में गिरा, 13 लोगों की मौत की सूचना

बायला गाव से चकराता जा रही यूटीलिटी वाहन खाई में गिरा, 13 लोगों की मौत की सूचना

By on October 31, 2021 0 305 Views

देहरादून में चकराता स्थित बायला गांव में एक यूटीलिटी वाहन के खाई में गिरने की सूचना है। हादसे में करीब 13 लोगों की मौत बताई जा रही है। देहरादून में चकराता स्थित बायला गांव में एक यूटीलिटी वाहन के खाई में गिरने की सूचना है। हादसे में करीब 13 लोगों की मौत बताई जा रही है। फिलहाल घटना में मरने वालों की संख्या को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन, पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए मौके के लिए रवाना हो गई है। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। घटना की सूचना से राजस्व और थाना पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

दुर्घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपनी फेसबुक में पोस्ट डालकर दुर्घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि-हे भगवान !! चकराता में बयाला गांव में एक घंटे पहले ही त्रासदी हुई। सड़क दुर्घटना में लगभग 15 लोगों की मौत और घायल होने की आशंका है। खोज और बचाव जारी है।