Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सड़क हादसे में महिला की मौत, डेढ़ साल के मासूम की हालत गंभीर।

सड़क हादसे में महिला की मौत, डेढ़ साल के मासूम की हालत गंभीर।

By on February 26, 2024 0 541 Views

कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में महिला का पति और डेढ़ साल का मासूम घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसर गया है।

उधम सिंह नगर जिले में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके पति को भी चोटें आई हैं। इस हादसे में डेढ़ साल का मासूम शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से हुरूरी बरेली निवासी पवन अपनी पत्नी रोशनी (21) और डेढ़ वर्षीय बेटे शिवम के साथ रविवार को बरेली से रूद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान केमरी रोड पर बिना नंबर की एक नई कार से बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम शिवम को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम का इलाज चल रहा है।