September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में पूजा अर्चना को उमड़े शिवभक्त

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में पूजा अर्चना को उमड़े शिवभक्त

By on July 26, 2021 0 321 Views

काशीपुर। सावन के पहले सोमवार को आज क्षेत्रभर के मंदिर हरहर महादेव और जय भोले के उद्घोष से गुंजायमान हो उठे। शिवलिंग का जलाभिषेक व पूजा करने को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। कोविड गाइडलाइन के तहत सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। वहीं, श्रद्धालुओं से जलाभिषेक के लिए घर से ही पात्र लाने, शारीरिक दूरी बनाकर पूजा व जलाभिषेक करने की अपील गई।
सावन में भगवान भोले के जलाभिषेक की खासी महत्ता है। मान्यता है कि इस दिन जल चढ़ाने से मनवांछित फल मिलता है। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों जैसे, मोटेश्वर महादेव मंदिर, नागनाथ मंदिर, बांसियोवाला शिव मंदिर इत्यादि में श्रद्धालुओं ने फल, फूल, बेलपत्री व दूध, जल आदि चढ़ाया।