October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द होंगे पुनर्निर्माण कार्य, धामी ने दिया प्रभावितों को आश्वासन

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द होंगे पुनर्निर्माण कार्य, धामी ने दिया प्रभावितों को आश्वासन

By on September 5, 2023 0 433 Views

थराली: यह मानसून सीजन थराली क्षेत्र में आफत बनकर टूटा, जिससे क्षेत्र को खासा नुकसान पहुंचा है. वहीं बागेश्वर उपचुनाव से ग्वालदम लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ग्वालदम में रात्रि विश्राम किया. वन विश्राम गृह ग्वालदम में सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान आपदा प्रभावितों ने भी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से रूबरू कराया. जिस पर सीएम धामी ने उन्हें समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया है.

आपदा से प्रदेश को खासा नुकसान

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि इस बार की आपदा और अतिवृष्टि से उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. कई जगह आपदा से लोग बेघर हुए हैं तो कई जगहों पर सरकारी परिसंपत्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन करा कर इन परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द शुरु कराया जाएगा.

सीएम धामी ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

इसके लिए केंद्र से भी एक टीम नुकसान का आकलन करेगी, जिसके बाद केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग की जाएगी. ताकि पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लायी जा सके.वहीं विधानसभा सत्र पर बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विधानसभा सत्र में उत्तराखंड के विकास और नयी योजनाओं के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. वहीं सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.