October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर चली गोलियां ! AIMIM अध्यक्ष का दावा- तीन-चार राउंड फायर हुए, देखिये तस्वीरें

असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर चली गोलियां ! AIMIM अध्यक्ष का दावा- तीन-चार राउंड फायर हुए, देखिये तस्वीरें

By on February 4, 2022 0 357 Views

नई दिल्ली: मेरठ से दिल्ली जा रहे आईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमले की खबर है। हैदराबाद के सांसद ने कहा है कि उनकी गाड़ी पर गाजियाबाद के डासना में 3-4 राउंड फायरिंग की गई। उन्होंने खुद को महफूज बताया है। ओवैसी में कार में गोलियों के निशान दिखाते हुए तस्वीर भी ट्वीटर पर साझा की है।

ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, ”कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। 4 राउंड फायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया। हम सब महफूज हैं। अलहमदु’लिलाह।” पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

ओवैसी ने दिल्ली पहुंचकर मीडिया से बातचीत करते हुए घटना का पूरा ब्यौरा दिया। ओवैसी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनके साथ चार गाड़ियां थीं। पिलखुआ के टोलगेट के पास गाड़ी स्लो हुई, उसी दौरान तेज आवाज हुई। हमारी गाड़ी में बैठे लोगों ने कहा कि हमला हो रहा है। जब हम निकल रहे थे फिर आवाज आई। हमारी गाड़ी में गोलियों के निशान हैं। गाड़ी पंक्चर हो गई तो एक फ्लाईओवर के पास गाड़ी बदलकर दिल्ली पहुंचे।

 

ओवैसी ने कहा, ”चुनाव आयोग से गुजारिश है कि इसकी स्वतंत्र जांच कराई जाए। आखिर क्यों ये हमला हुआ, किसने यह साजिश की यह जानना बहुत जरूरी है। हम राज्य सरकार और मोदी सरकार से कह रहे हैं कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि जांच कराएं। एक टोल गेट पर एक सांसद पर हमला कैसे हो सकता है।”