October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन चौहान को मिला कुमाऊँ विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन चौहान को मिला कुमाऊँ विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार

By on April 16, 2023 0 246 Views

देहरादून:  प्रो एनके जोशी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर चयन होने के फलस्वरूप उनके द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2023 को दिया गया त्यागपत्र कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकार कर लिया गया है ।

राज्यपाल द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है । डॉ चौहान की नियुक्ति कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा 6 माह, जो भी पहले हो तक के लिए की गई है।