October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बाइक की चपेट मे आकर गई बच्चे की जान, बंदरों ने मचा दिया कोहराम ! बाइक सवर को 2 घंटे तक घेरा…

बाइक की चपेट मे आकर गई बच्चे की जान, बंदरों ने मचा दिया कोहराम ! बाइक सवर को 2 घंटे तक घेरा…

By on October 20, 2023 0 725 Views

वाराणसी: वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र में महावीर मंदिर के समीप गुरुवार को एक बाइक की चपेट में बंदर का एक बच्चा आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। यह देख मौके पर मौजूद बंदर आक्रोशित हो गए और युवक को दौड़ा लिए। युवक ने एक अस्पताल में छुपकर जान बचाई।

मोहांव निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी बाइक से वाजिदपुर जा रहा था। अर्दली बाजार क्षेत्र में महावीर मंदिर के समीप सड़क पार करते समय एक बंदर का बच्चा उसकी बाइक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उस युवक को घेर लिया।

अस्पताल तक पहुंचा बंदरों का झुंड

युवक किसी तरह अपने हेलमेट से बंदरों पर वार कर खुद को बचाते हुए एक अस्पताल में घुस गया। बंदरों का झुंड वहां भी पहुंच गया। अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा बंदकर युवक को सुरक्षित किया। बंदरों के भय के कारण करीब दो घंटे तक युवक अस्पताल में छुपा रहा। बंदरों के जाने के बाद युवक डरते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुआ। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।