October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चर्चाओं का बाज़ार गर्म ! उत्तराखंड मे ट्रांसफर से नाराज आईएएस अधिकारी ने क्या सच मे दे दिया इस्तीफा ?

चर्चाओं का बाज़ार गर्म ! उत्तराखंड मे ट्रांसफर से नाराज आईएएस अधिकारी ने क्या सच मे दे दिया इस्तीफा ?

By on July 2, 2023 0 407 Views

देहरादून: उत्तराखण्ड की ब्यूरोक्रेसी से एक धमाकेदार खबर है। सूत्रों के अनुसार  एक आईएएस अधिकारी ने अपने ट्रांसफर से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। IAS ने मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि इस्तीफे के पीछे स्पष्ट कारणों का पता नही चल सका है।

चर्चाएं इस बात की हैं कि IAS अपने ट्रांसफर से बेहद नाराज था। उक्त IAS को एक जिले में डीएम पद पर तैनात बताया जा रहा है। फिलहाल ऐसी सुगबुगाहट से सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल IAS के मान मनोव्वल की कोशिशें जारी हैं। आईएएस अधिकारी के ऊपर जनप्रतिनिधियों का यह आरोप था कि यह आईएएस अधिकारी फोन नहीं उठाता है इतना ही नहीं मीडिया कर्मियों के द्वारा भी इस अधिकारी की कई बार शिकायत की जा चुकी थी उसके बावजूद भी यह अधिकारी जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मियों के फोन उठाने से गुरेज कर रहे थे जिसके बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से इस अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है।