September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड में 7 फीसदी घटा वोटिंग परसेंटेज, जानें लोकसभावार, कितना हुआ मतदान ?

उत्तराखंड में 7 फीसदी घटा वोटिंग परसेंटेज, जानें लोकसभावार, कितना हुआ मतदान ?

By on April 20, 2024 0 814 Views

देहरादून: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. इस लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर करीब 54.50 फीसदी मतदान हुआ है. ये साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से बेहद कम है. साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की पांचो सीटों पर 61.48 फीसदी मतदान हुआ था. पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस लोकसभा चुनाव में लगभग 7 फीसदी कम मतदान हुआ है. जिसके कई कारण होने की संभावना है. मुख्य रूप से इस चुनाव के दौरान मतदाता काफी साइलेंट थे. इसके साथ ही अत्यधिक शादियां होने के चलते भी मत प्रतिशत में गिरावट आई है.

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों की बात करें तो सबसे अधिक मतदान नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर हुआ है. यहां 60.04 फीसदी मतदान हुआ है. इसके बाद हरिद्वार लोकसभा सीट पर 59.73 फीसदी मतदान हुआ है. टिहरी लोकसभा सीट पर 52.08 फीसदी मतदान हुआ है. गढ़वाल लोकसभा सीट पर 49.93 फीसदी मतदान हुआ है.

प्रदेश में सबसे कम अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर हुआ है. अल्मोड़ा में 45.72 फीसदी ही मतदान हुआ है. साल 2019 से मुकाबला मत प्रतिशत घटना निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. इस बार मतदान प्रतिशत को 75 फीसदी तक पहुंचाने का निर्वाचन आयोग ने लक्ष्य रखा था. अपने लक्ष्य को पूरा करना तो दूर निर्वाचन आयोग साल 2019 में हुए मतदान फीसदी से भी कोशों दूर है.

उत्तराखंड में 54.50 फीसदी मतदान हुआ है.

  • अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 45.72 फीसदी मतदान हुआ.
  • गढ़वाल लोकसभा सीट पर करीब 49.93 फीसदी मतदान हुआ.
  • हरिद्वार लोकसभा सीट पर करीब 59.73 फीसदी मतदान हुआ.
  • नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर करीब 60.04 फीसदी मतदान हुआ.
  • टिहरी लोकसभा सीट पर करीब 52.08 फीसदी मतदान हुआ है.