October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर रो पड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री…

बाबा तरसेम सिंह की हत्या पर रो पड़े उत्तराखंड के मुख्यमंत्री…

By on March 29, 2024 0 1037 Views

रुद्रपुर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता पहुंचकर गुरुद्वारा नानकमत्ता के कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम भावुक हो गए। सीएम धामी बाबा हरबंस सिंह के कार सेवा ऑल इंडिया डेरा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह से मिलकर भावुक हुए।

सीएम धामी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या बहुत ही दुखी घटना है। बाबा तरसेम सिंह का इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने गरीबों के लिए कई प्रकार की समाज सेवा की है। उन्होंने कहा हत्यारोपी कहीं भी छिपे होंगे, उन्हें खोजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

बता दें कि, 28 मार्च की सुबह करीब 6.30 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।