September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पेयजल किल्लत-भाजपा नेता ने दी आंदोलन की धमकी। पेयजल के लिए परेशान हैं वार्डवासी।

पेयजल किल्लत-भाजपा नेता ने दी आंदोलन की धमकी। पेयजल के लिए परेशान हैं वार्डवासी।

By on May 13, 2022 0 257 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में एक अतिरिक्त पेयजल नलकूप शुरू होने के बाद भी पेयजल किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वार्ड नम्बर 3-4-5 में आज भी पेयजल किल्लत बनी हुई है। वार्डवासियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहमूद हसन बंजारा ने पेयजल किल्लत पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो पहले से ही वार्ड 3-4-5 में पेयजल किल्लत बनी रहती है, उसके बावजूद जल संस्थान द्वारा मुख्य पाइप लाइन से कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बंजारा ने कहा कि नैनीताल मार्ग से जंगल किनारे होते हुए डेढ़ किमी तक पेयजल पाइप लाइन वार्ड में आ रही है। इन्ही पाइप लाइन से भी कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिस कारण यहां पेयजल किल्लत बनी हुई है। दो ट्यूबवेल होने के बाद भी वार्डों में पेयजल किल्लत होना जल संस्थान की लापरवाही को दर्शा रहा है। भाजपा नेता मेहमूद हसन बंजारा ने कहा कि अगर दो दिनों में जल संस्थान द्वारा पेयजल व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो वो वार्डवासियों के साथ आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।