September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • रामनगर से अपनी दावेदारी पेश करेंगे पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ।

रामनगर से अपनी दावेदारी पेश करेंगे पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ।

By on January 21, 2022 0 332 Views

रामनगर।रामनगर के पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की घोषणा कर कांग्रेस की राजनीति में हलचल पैदा कर दी। उन्होंने कहा है कि यदि कांग्रेस ने जल्द ही रामनगर विधानसभा सीट पर रणजीत रावत को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया तो वह 27 जनवरी को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह रावत ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोरोना काल में लोगों की घर घर जाकर मदद की हैं।उनके अलावा कांग्रेस किसी और को उम्मीदवार बनाती है तो यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि यदि रणजीत रावत यहाँ से चुनाव नहीं लड़े तो वह खुद 27 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।