- Home
- उत्तराखण्ड
- कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत का फाटो टूरिस्ट जोन का दौरा।
कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत का फाटो टूरिस्ट जोन का दौरा।
रामनगर।तराई पश्चिमी वन प्रभाग फाटो रेज में स्थित ईको टूरिज्म में गुरुवार को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जोन की स्थितियों का जायजा लेने पहुँचे। टूरिस्ट जोन फाटो में पहली बार पहुँचे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत का वन विभाग द्वारा जोरदार स्वागत किया। दीपक रावत ने स्टाफ सहित हाल ही में भर्ती हुए नेचर गाइडों से भी टूरिस्ट जोन के बारे में जानकारी लेते हुए बातचीत की हैं। हाल ही में बने ईको टूरिज्म जोन फाटो में कुमाऊँ कमिश्नर का दौरा होने के बाद जिन सुविधाओं का अभाव हैं। उनका भी अब जल्द समाधान होने की संभावनाएं है।दीपक रावत कुमाऊँ कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने इस जोन के बारे में बहुत सुना था और ये बहुत अच्छी अपॉर्च्युनिटी भी हैं। क्योकि ये जोन अभी नया हैं। मूलभूत सुविधाओं में वक्त लगेगा।उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि जल्द ही इसमें सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे।इस दौरान डीएफओ बलबंत सिंह शाही शाही एसडीओ जगमोहन सिंह रावत रेन्जर राजकुमार आदि मौजूद रहे।

