- Home
- उत्तराखण्ड
- कोटाबाग बीडीसी बैठक में विधायक व सीडीओ ने सुनी समस्याएं। कोटाबाग में भूमि कब्जाने का मामला भी उठा।
कोटाबाग बीडीसी बैठक में विधायक व सीडीओ ने सुनी समस्याएं। कोटाबाग में भूमि कब्जाने का मामला भी उठा।
कालाढूंगी। विकास खंड कोटाबाग की क्षेत्र पंचायत बैठक में जनप्रतिनिधियों ने तमाम तरह की समस्याएं उठाई। बैठक में कोटाबाग में भूमि कब्जाने, अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने का मामला जोरदार तरीके से उठा। बैठक में मौजूद कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं मुख्य विकास अधिकारी डा, संदीप तिवारी ने समस्याओं को सुनते हुए, संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के आदेश दिए। ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल एवं क्षेत्र पंचायत संगठन जिला अध्यक्ष गंगा सिंह सामंत ने कहा कि कोटाबाग के स्यात में एक रिसॉर्ट स्वामी द्वारा वन पंचायत की भूमि को कब्जाकर भवन निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ ब्लाक कोटाबाग में अनगिनत स्थानों पर भूमि कब्जाने के मामले सामने आ रहे हैं।
जिले के आला अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में एएनएम सेंटरों में सीएचओ के नहीं बैठने का मुद्दा भी उठा। बैलपड़ाव प्रधान अनिल कंबोज ने पेयजल लाइन बिछाने से टूटी सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग की। कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप तड़ियाल ने आंवलाकोट में एक नलकूप लगाए जाने की मांग रखी। धापला प्रधान दयानंद आर्या ने कालाढूंगी से धापला तक सड़क निर्माण शुरू कराए जाने गांव में एक एएनएम सेंटर खोले जाने की आवाज उठाई। जिला पंचायत सदस्य पूजा आर्या ने रानीकोटा में पेयजल लाइन बिछाने में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। इसी के साथ प्रधान मदन बधानी, चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी, प्रधान संगठन अध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी ने शिक्षा विभाग में शिक्षक समायोजन के नाम पर बड़ी लापरवाही करने का आरोप लगाया। जबकि जयेष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल ने शिकायत रखते हुए कहा कि कुछ अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक रिसीव नहीं करते हैं, तो हम लोग किस्से शिकायत करें।
इसी के साथ बैठक में, सड़क, बिजली, पानी, मनरेगा, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास आदि के मुद्दे भी छाए रहे। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत एवं सीडीओ डा, संदीप तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो कार्य स्वीकृत हैं, उन कार्य निर्माण में पारदर्शिता के साथ तेजी लाई जाए। जिन कार्यों के लिए मांग उठी हैं, उनके प्रताव बनाकर भेजे जाएं, ताकि शासन स्तर और जिला स्तर से कार्यों को स्वीकृति दिलाई जा सके। विधायक भगत ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराकर पर्वतीय क्षेत्रों का दौरा कर समस्या को देखें, जिस वजह से अधिकारी जनता की समस्या को आसानी से समझ सकेंगे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी, एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, बीडीओ श्याम चंद्र, पूर्ति अधिकारी जीसी जोशी, विद्युत विभाग से दीपक पाठक, सिंचाई विभाग से यूसी उप्रेती, स्वास्थ्य विभाग से डा, ऐश्वर्या कांडपाल, पशु चिकित्सक डा, संजीव पंत, मुख्य उद्यान अधिकारी डा, नरेंद्र कुमार, श्याम लाल, मंडी निरीक्षक भुवन गोस्वामी, शिक्षा विभाग से हर्ष बहादुर चंद, अंशुल बिष्ट आदि जल संस्थान, लोनिवि, लघु सिंचाई, वन, राजस्व आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

