October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • युवा पत्रकार ‘अजय मित्तल’ वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नियुक्त

युवा पत्रकार ‘अजय मित्तल’ वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नियुक्त

By on September 29, 2022 0 181 Views

देहरादून : वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन की एक बैठक में विकास गर्ग ने अध्यक्षता करते हुए देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी अजय मित्तल वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही अजय मित्तल के जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात संगठन मजबूत होगा। वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के बैनर तले मित्तल संगठन को आगे बढ़ाने में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि उन पर संगठन के पदाधिकारियों ने जो विश्वास दिखाया है,उस विश्वास पर वह खरा उतरने की भूरी भूरी कोशिश करेंगे और संगठन को आगे लेकर जाएंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा आज उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है जल्दी ही वह संगठन के प्रदेश के पधाधिकारियो को जिला कार्यकारिणी बनाकर सौंप देंगे। इस अवसर पर वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।