September 9, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पीआरडी के जवानों ने तहसील परिसर रामनगर में लगातार धरना प्रदर्शन करतें हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की

पीआरडी के जवानों ने तहसील परिसर रामनगर में लगातार धरना प्रदर्शन करतें हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की

By on November 30, 2021 0 299 Views

रामनगर।पीआरडी के जवानों ने तहसील परिसर रामनगर में लगातार धरना प्रदर्शन करतें हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। पीआरडी के जवानों ने सोमवार को प्रांतीय रक्षक दल क्षेत्रीय अधिकारी बीओ कार्यालय मे तालाबंदी की गई और कोई कार्य नहीं होने दिया गया।बताया कि वह लोग पिछले लंबे समय धरने पर है और लगातार अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहें हैं। उनके द्वारा कुंभ मेला ड्यूटी व कोविड जैसी वैश्विक महामारी में अपनी जान की परवाह किए ड्यूटी निभाई गयीं।इस दौरान हरीश चंद्र,देवेंद्र कुमार,नरेंद्र कुमार, रामकुमार,नवल किशोर,महेश सिंह,धर्मपाल, वीर सिंह,चंदन सिंह,जगत सिंह,गोपी सिंह,बाबू सिंह,प्रेम सिंह छोटे सिंह प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।