October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • खाकर छिपकली वाली दाल, घर के 4 लोग पहुंच गए अस्पताल, आप रखें ख्याल… पढ़ें पूरी खबर

खाकर छिपकली वाली दाल, घर के 4 लोग पहुंच गए अस्पताल, आप रखें ख्याल… पढ़ें पूरी खबर

By on June 21, 2024 0 619 Views

बांदा: बांदा में छिपकली गिरने के बाद दाल खाने से एक परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई. चारों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यहां डॉक्टर सभी को भर्ती कर उपचार कर रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सभी की हालत सामान्य है और कंट्रोल में है. यह मामला गिरवां थाना क्षेत्र के बछेई गांव का है.

बछेई गांव के रहने वाले एक परिवार में रोजाना की तरह खाना बना. खाने में दाल, चावल, रोटी, सब्जी बनाई गई. कुछ रिश्तेदार भी आये हुए थे. परिजनों के मुताबिक दाल पकाने के दौरान दाल में छिपकली गिर गयी. घर में मौजूद धर्मेंद्र, संध्या, पीयूष और काव्यांजलि ने दाल को खा लिया. इसके बाद घर की महिलाओं की नजर दाल रखी हुई भगोने पर गई.  उसमें छिपकली पड़ी हुई थी.

इसके बाद कुछ ही देर सभी की हालत बिगड़ने लगी. दाल खाने वाले लोगों चक्कर आने शुरू हो गए. उल्टियां, दस्त लगने शुरू हो गए. हालत बिगड़ती देख परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहां भर्ती करके उपचार किया जा रहा है. डॉक्टर दवा और इंजेक्शन के माध्यम से जहर को रिकवर कर रहे हैं.

जिला अस्पताल के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि अभी चार लोगों को लाया गया है. दाल में छिपकली गिर गयी थी. जब इन्होंने खाया तो पता चला कि छिपकली गिरी हुई थी. सभी को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है. सभी की हालत खतरे से बाहर है, जल्द ही रिकवर कर लिया जाएगा.