September 18, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

रामनगर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

By on September 18, 2026 0 3 Views

रामनगर।रामनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर की गई।

पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान टेड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर शमशान घाट से करीब 200 मीटर पहले टुक-टुक संख्या UK19ER0501 में सवार नदीम पुत्र मौ0 अजीम, उम्र 29 वर्ष, निवासी उत्तरी खताड़ी, रामनगर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 240 कैप्सूल Tramadol Hydrochloride (Spasp Rox Capsules) और 540 टैबलेट Alpra 20 Lam बरामद हुईं। इसके अलावा 2,820 रुपये नकद भी मिले। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने नकदी नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित करना बताया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 296/2026, धारा 8/22/27/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी छोई उपनिरीक्षक देवेन्द्र राजपूत, हेड कांस्टेबल नवीन पाण्डे, कांस्टेबल जसवीर सिंह और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।