- Home
- उत्तराखण्ड
- हरिद्वार के डीएफओ के खिलाफ कर्मचारियों ने किया 1 दिन का कार्य बहिष्कार
हरिद्वार के डीएफओ के खिलाफ कर्मचारियों ने किया 1 दिन का कार्य बहिष्कार
रामनगर ।उत्तराखंड फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा रामनगर के तहत वन कर्मचारियों ने हरिद्वार डीएफओ धर्म सिंह मीणा के खिलाफ संघ भवन परिसर में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी करते कर प्रदर्शन किया शाखा अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि हरिद्वार डीएफओ द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह अधिकारी कर्मचारियों को भ्रष्ट बता कर उनका शोषण कर रहे हैं जबकि अधिकारी स्वयं भ्रष्ट हैं उन्होंने कहा कि आज जंगल की सुरक्षा का जिम्मा जिन छोटे कर्मचारियों पर है तो वही है अधिकारी उन कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हुए कर्मचारियों का मनोबल तोड़ रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जब तक उक्त अधिकारी को वहां से नहीं हटाया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत आलम अंसारी गीता जोशी दर्शन अधिकारी राम सिंह रावत ललित कुमार पंकज कुमार पमिला पंत राम सिंह बोरा कमला शर्मा आदि मौजूद रहे।

