Breaking News

रामनगर में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव

By on January 8, 2022 0 269 Views

रामनगर। रामनगर में आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। जिसके बाद क्षेत्र और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की सैम्पलिंग करनी भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते दिनों रामनगर के हलदुवा बैरियर सैकड़ों लोगों की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। इसमें तीन लोग ढेला कॉर्बेट वूडस एक आइआरबी बैलपड़ाव एक खताडी और एक रामनगर के रहने वाले हैं। बताया कि सभी संक्रमितों को लोगों 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया है।