रामनगर । रामनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नगरपालिका परिसर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लखनपुर चुंगी पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गृहमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

