Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • निर्दलीय नसीम जहां ने 180 मतों से रहीं विजयी। कांग्रेस प्रत्याशी रही दूसरे नम्बर पर।

निर्दलीय नसीम जहां ने 180 मतों से रहीं विजयी। कांग्रेस प्रत्याशी रही दूसरे नम्बर पर।

By on June 14, 2022 0 220 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी नगर पंचायत के वार्ड 4 सभासद के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व सभासद एवं भाजपा समर्पित निर्दलीय प्रत्याशी नसीम जहां ने 336 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस प्रत्याशी नगमा 156 मत लाकर दूसरे नम्बर पर रहीं। नसीम जहां ने नगमा को 180 मतों से पराजित कर दिया। कालाढूंगी वार्ड नम्बर 4 से सभासद आएशा परवीन के किसी कारण त्यागपत्र देने के बाद सभासद के लिए 12 जून को उपचुनाव हुए थे।
मंगलवार को तहसील सभागार में निर्वाचन अधिकारी रेखा कोहली की देखरेख में मतों की गणना के बाद नसीम जहां को विजय घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि 577 में से कुल पड़े 503 मतों की गणना में निर्दलीय प्रत्याशी नसीम जहां को 336 व कांग्रेस प्रत्याशी नगमा को 156 मत मिले हैं। जबकि 6 लोगों ने नोटा पर मुहर लगाई तो 5 मत रद्द हुए हैं। मतगणना के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। नसीम जहां की जीत की खबर सुनकर उनके समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। व ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें घर तक छोड़ा गया। इस दौरान नवनिर्वाचित सभासद नसीम जहां ने सभी वार्डवासियों व अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद देते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह वार्डवासियों ने उनपर विश्वास जताया है, उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की जाएगी। नसीम जहां इस वार्ड से दो बार सभासद रह चुकी हैं, तथा विगत चुनाव में वो कम ही अंतरों से पीछे रह गईं थीं। गणना के दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे, सेक्टर मजिस्ट्रेट यूसी उप्रेती सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।