October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ऑनलाइन नामांकन करने के बाद बोले त्रिवेंद्र- पीएम मोदी ने किया था फोन, हरिद्वार की जनता राम-राम कहने को कहा है

ऑनलाइन नामांकन करने के बाद बोले त्रिवेंद्र- पीएम मोदी ने किया था फोन, हरिद्वार की जनता राम-राम कहने को कहा है

By on March 23, 2024 0 839 Views

हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज शुक्रवार 22 मार्च हरिद्वार जिला भाजपा कार्यालय से ऑनलाइन नामांकन किया. इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ पूर्व सीएम और हरिद्वार से वर्तमान बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक मदन कौशिक समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन दिन पहले ही उन्हें पीएम मोदी का अचानक फोन आया था. फोन पर पीएम मोदी ने हरिद्वार को जनता को राम-राम कहा है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को सरकार करने के लिए यह कदम उठाया है. हालांकि, 26 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑफलाइन नामांकन भी करेंगे. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, ऑनलाइन नामाकंन के कई लाभ है, इससे एक तो भीड़ नहीं जुटती है. अकसर नामाकंन के दौरान भीड़ के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है.

पीएम मोदी ने किया त्रिवेंद्र को फोन: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले ही पीएम मोदी का अचानक फोन आया था. पीएम मोदी ने उनसे हरिद्वार लोकसभा को लेकर चर्चा की. पीएम मोदी ने त्रिवेंद्र सिंह से कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है. ऐसे में हरिद्वार लोकसभा सीट बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत बताया कि पीएम मोदी ने उनसे कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट को जिम्मेदारी उन पर है. त्रिवेंद्र ने कहा कि उन्होंने भी पीएम मोदी की भरोसा दिया है कि वो इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से हरिद्वार सीट जीतकर उनकी झोली में डालेंगे. हरिद्वार की जनता उनके और बीजेपी के साथ है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हरिद्वार की जनता को राम-राम कहने को कहा है.

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बयान दिया है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह जांच का मामला है. उनके खिलाफ ईडी को कई तथ्य मिले हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले भी अपराध करने वालों को जेल भेजने का कार्य किया गया है. वहीं, आम आदमी पार्टी के विरोध पर उन्होंने कहा कि जब ईडी ने आठ बार केजरीवाल का नोटिस भेजा, तब वो ईडी के सामने क्यों पेश नहीं हुए.