October 29, 2026
Breaking News

किसानों को कराया, शैक्षणिक भ्रमण

By on December 17, 2021 0 225 Views

कालाढूंगी।(शाकिर हुसैन) हिमोत्थान सोसायटी रामनगर क्लस्टर द्वारा संचालित परिवर्तन लखपति किसान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम कोटाबाग क्लस्टर में आयोजित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित करना, उनकी आजीविका में सुधार करना, पशुपालन कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाना और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना है ताकि किसानों की आजीविका में और सुधार हो। कार्यक्रम में दूरस्थ गांव अमोठा, अमतोली, पातली, डॉन परेवा के किसानों एवं समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में हिमोत्थान सोसाइटी के जिला समन्वयक मोहन चंद पांडे द्वारा खेती के गुर सिखाए गए। इस दौरान गिरीश कपकोटी, शंकर बधानी, शुभम बधानी, नीरज जलाल, मनोज अधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।