Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कॉर्बेट में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान, गूजर झालों का औचक निरीक्षण

कॉर्बेट में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान, गूजर झालों का औचक निरीक्षण

By on May 21, 2026 0 17 Views

रामनगर। Corbett Tiger Reserve में वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। फील्ड डायरेक्टर के निर्देश तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ अमित कुमार ग्वासीकोटी के नेतृत्व में ढेला और झिरना रेंज में संयुक्त औचक निरीक्षण एवं तलाशी अभियान संचालित किया गया।
अभियान के तहत वन क्षेत्राधिकारी ढेला भानु प्रकाश हर्बोला एवं वन क्षेत्राधिकारी झिरना दीपक कुमार तिवारी ने ढेला बैराज, गूजर कैंप तथा ढेला गूजर झालों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में निवासरत लोगों की गतिविधियों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
इसके बाद झिरना रेंज के झूल्लूमोड़ स्थित पथरकुआं क्षेत्र में गूजर डेरे एवं आवासों की आकस्मिक तलाशी ली गई। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को वन एवं वन्यजीव सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने के निर्देश कर्मचारियों को जारी किए गए।
वन विभाग के अनुसार यह अभियान विशेष रूप से बाघ, तेंदुआ सहित अन्य वन्यजीवों के अवैध शिकार की रोकथाम तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।