September 9, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ कात्यायनी फाउंडेशन ने जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की नितान्त आवश्यकता जताई ।

बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ कात्यायनी फाउंडेशन ने जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की नितान्त आवश्यकता जताई ।

By on February 27, 2022 0 227 Views

हल्द्वानी। बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ कात्यायनी फाउंडेशन ने जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की नितान्त आवश्यकता जताई है। कात्यायनी फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शुक्ला ने कहा है कि आज समाज में नशे की प्रवृत्ति तेजी के साथ बढ़ रही है। छात्र, युवा, यु‌वतियां सभी वर्ग तेजी से इस दलदल में फंसता चला जा रहा है। कहा है कि नशे की बढ़ती ‌प्रव‌ृत्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने के साथ ही जनजागरूकता ‌अभियान चलाये जाने की नितान्त आवश्यकता है। आशा ने पुलिस-प्रशासन से नशा कारोबार की रोकथाम के लिए शहर स्तर पर टीमों का गठन करने की अपेक्षा जताई है। कहा है कि नशे के खिलाफ युद्घस्तर पर कार्रवाई से ही इस कारोबार को रोका जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ कात्यायनी फाउंडेशन के माध्यम से भी जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी।